श्रीमती नीलम शर्मा (टीजीटी-हिंदी) को कक्षा 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परिणाम में पूरे रांची संभाग (Ranchi Region) में द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपके द्वारा प्राप्त 82.03 प्रदर्शन सूचकांक (Performance Index – PI) आपकी लगन और अध्यापन कुशलता का प्रमाण है।
आपके समर्पित मार्गदर्शन, अथक प्रयास और शिक्षा के प्रति अटूट निष्ठा ने विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी है। हमारे विद्यालय का मान बढ़ाने और निरंतर सफलता की ओर ले जाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।